लाइव न्यूज़ :

बिहार की नीतीश सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का तबादला, रोशन कुशवाहा बने समस्तीपुर के डीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 11:16 IST

अधिसूचना के अनुसार भोजपुर के जिलाधिकारी राज कुमार को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (कॉम्फेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि शिवहर के डीएम पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पद पर नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवहर के डीएम पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक बनेभोजपुर DM राज कुमार को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गयाजमुई डीएम राकेश कुमार भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय में निदेशक (चकबंदी) नियुक्त

पटना:बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से अधिकांश विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) हैं।

अधिसूचना के अनुसार, भोजपुर के जिलाधिकारी राज कुमार को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (कॉम्फेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि शिवहर के डीएम पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक मोहम्मद नैयर इकबाल को विशेष सचिव के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, जमुई के डीएम राकेश कुमार को भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय में निदेशक (चकबंदी) नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग में निदेशक (मध्याह्न भोजन) मिथलेश मिश्रा को लखीसराय का डीएम बनाया गया है,

जबकि पंचायती राज विभाग में उपनिदेशक विद्यानंद सिंह को योजना विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, बेगुसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शनी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप