लाइव न्यूज़ :

Bihar: नीतीश मंत्रिपरिषद में सिर्फ आपराधिक छवि के लोगों की भरमार: सुशील कुमार मोदी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2022 19:07 IST

सुशील मोदी ने कहा, नीतीश मंत्रिपरिषद का जो गठन हुआ है, उसमें आपराधिक चरित्र के लोगों की भरमार है। दूसरा इसमें सामाजिक समीकरण का ध्यान नहीं रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा - नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में तेजस्वी यादव को झुनझुना थमा दिया है बीजेपी नेता ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद चालाकी से तेजस्वी यादव को ठग लिया। मंत्रिपरिषद में सिर्फ आपराधिक छवि के लोगों की भरमार का लगाया आरोप

पटना:बिहार में नए मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में तेजस्वी यादव को झुनझुना थमा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद चालाकी से तेजस्वी यादव को ठग लिया। 

उन्होंने कहा कि नीतीश मंत्रिपरिषद का जो गठन हुआ है, उसमें आपराधिक चरित्र के लोगों की भरमार है। दूसरा इसमें सामाजिक समीकरण का ध्यान नहीं रखा गया है। मंत्रिपरिषद में सिर्फ आपराधिक छवि के लोगों की भरमार है।

मोदी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि माना जा रहा था उपेंद्र कुशवाहा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे नाराज होकर कुशवाहा अब दिल्ली में हैं। यह बेहद निराशाजनक है। 

वहीं तेजस्वी यादव को झुनझुना थमा दिया गया है। उन्हें वित्त विभाग नहीं दिया गया है। नीतीश कुमार ने बेहद चालाकी से अपने पास गृह और वित्त विभाग रख लिया है। इससे पूरे देश में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के एक नकारात्मक संदेश गया है। इससे अब बिहार में उद्योग और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में जो मुख्यमंत्री सहित 33 मंत्री हैं, उनमें 13 मंत्री सिर्फ दो जाति से हैं। नीतीश और तेजस्वी ने जातीय समीकरण का ध्यान नहीं रखा है। एक ही जाति के 8 लोगों को मंत्री बना दिया, जबकि एक धर्म में 5 लोग मंत्री बने हैं। 

मोदी ने कहा कि एनडीए वाली बिहार सरकार में सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया था। लेकिन इस सरकार में अति पिछड़ा वर्ग, मैथिल ब्राह्मण सहित अन्य जातियों को उपेक्षित रखा गया है। सभी समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इससे स्पष्ट है कि जब आप एक ही जाति के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मंत्री बनाएंगे तो दूसरे वर्ग के लोग खुद को उपेक्षित महसूस करेंगे।

मोदी ने कहा कि इस मंत्रिमंडल में सुरेंद्र यादव, रामानंद मंडल और ललित यादव, कार्तिक सिंह ऐसे विधायक हैं, जिनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ललित यादव पर एक ट्रक ड्राइवर का नाख़ून उखाड़कर प्रताड़ित करने की घटना पर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ था। 

तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने ललित यादव को उस समय मंत्रिमंडल से हटा दिया था। इसी तरह सुरेंद्र यादव पर 9 मामले दर्ज हैं। इसमें बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा पोक्सो भी शामिल है। उनके ऊपर 302 छोड़कर शेष तमाम गंभीर आरोप में मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि मंत्री बनाए गए कार्तिक सिंह पर भी मामला दर्ज है। कार्तिक को बाहुबली अनंत सिंह का दाहिना हाथ कहा जाता है। ऐसे लोगों को नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में मंत्री बनाकर बिहार में क्या संदेश देना चाहेंगे? 

इन चेहरों को बिहार में देखकर ना तो कोई व्यक्ति बिहार में पूंजी निवेश करेगा और ना किसी प्रकार का उद्योग लगाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सवर्णों की पार्टी मानी जाती थी लेकिन कांग्रेस में किसी सवर्ण को मंत्री नहीं बनाया गया।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर