लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने उपभोक्तावाद के प्रति चेतावनी दी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात सितंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की नवीनतम रिपोर्ट का संदर्भ देते हुए कहा कि समय आ गया है जब ध्यान उपभोक्तावाद पर से हटाकर संरक्षण पर केंद्रित किया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन से होने वाली क्षति को ठीक करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो आपदा सामने है। गुजरात विश्वविद्यालय से संबद्ध इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी (आईआईएस) में एमबीए कार्यक्रम ‘कृषि उद्यमिता और मूल्य श्रृंखला प्रबंधन’ की शुरुआत करने के मौके पर कुमार ने कहा,‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि आप उपभोक्तावादी संस्कृति की जाल में नहीं फंसे... मैं मानता हूं कि समय आ गया है कि हम दिखाएं कि हम कितना संरक्षित कर सकते हैं न कि कितना उपभोग कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने का रास्ता प्राकृतिक संसाधनों के कम उपभोग और कम संसाधन का इस्तेमाल कर अधिक नवोन्मेषी वस्तुएं बनाने और इन संसाधनों के पुनर्चक्रण में हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘संरक्षण और अपनी जरूरतों को कम कर बहुत लाभ और उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है बजाय उपभोक्तावादी समाज बनने के। पांरपरिक रूप से भारतीय समाज बहुत कम कचरा पैदा करने वाला है और ‘इस्तेमाल करों और फेंको’ उसकी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई