लाइव न्यूज़ :

निशिकांत दूबे ने महुआ मोइत्रा पर लगाया 'कैश फॉर क्वेश्चन' का आरोप, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "सबूत पेश करें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2023 13:58 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर 'कैश फॉर क्वेश्चन' के आरोप पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि अगर निशिकांत दुबे के पास आरोपों के संबंध में सबूत हैं तो वह उन्हें पेश करें।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर लगाया 'कैश फॉर क्वेश्चन' का आरोप, मचा सियासी घमासानजदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि अगर निशिकांत दुबे के पास सबूत है तो वह उसे सार्वजनिक करेंसंसद में कौन क्या पूछेगा, क्या मोदी सरकार में इसका फैसला भी भाजपा के सांसद करेंगे?

पटना: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर 'कैश फॉर क्वेश्चन' का आरोप अब सियासी गलियारों में बेहद गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी सवाल पूछने की आजादी है, अगर निशिकांत दुबे के पास आरोपों के संबंध में सबूत हैं तो वह उन्हें पेश करें।

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "महुआ मोइत्रा ने जो सवाल पूछा वह इस देश में अब एक बुनियादी सवाल बन गया है और संसद में कौन क्या पूछेगा, क्या मोदी सरकार में इसका फैसला भी भाजपा के सांसद करेंगे? सीधी बात यह है हम लोकतंत्र है और इसलिए यहां हर किसी को सवाल पूछने का अधिकार है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नीरज कुमार ने इसके अलावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर "निराधार बयान" देने कैा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पास आरोपों के समर्थन में सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करने चाहिए।

जदयू सांसद ने कहा, "उन्हें सबूत देना चाहिए। आप कैसे बिना किसी आधार के किसी के खिलाफ आरोप लगा सकते हैं? अगर कोई खुले तौर पर भ्रष्टाचार कर रहा है तो वह सीधे प्रधानमंत्री मोदी के शासन में हो रहा है।"

मालूम हो कि इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के बदले में पैसे लिये हैं। इतना ही नहीं सांसद दुबे ने इस संबंध में मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से अपील की कि वो उन्हें तत्काल सदन से 'निलंबित' करें। सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष आरोप लगाया है कि व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी द्वारा संसद में सवाल पूछने के लिए तृणमूल सांसद मोइत्रा ने नकदी और उपहार लिये हैं।

इसके साथ ही सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। वहीं महुआ मोइत्रा ने कहा है कि वह किसी भी जांच का स्वागत करती हैं।

भाजपा सांसद ने पत्र में आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा के हालिया 61 सवालों में से 50 प्रश्न अक्सर अडानी समूह पर भी केंद्रित थे। आश्चर्यजनक रूप से ये सवाल दर्शन हीरानंदानी और उनकी कंपनी के व्यावसायिक हितों की रक्षा से संबंधित थे।

इसके साथ मोइत्रा पर यह भी आरोप है कि दर्शन ने 2019 का चुनाव लड़ने के लिए महुआ को 75 लाख रुपये दिए थे और महंगे आईफोन भी दिए थे। दर्शन ने महुआ को आवंटित सरकारी आवास की मरम्मत कराई थी। इसके अलावा महुआ ने दर्शन को अपने लोकसभा अकाउंट का एक्सेस दिया था। सवाल या तो दर्शन ने खुद पोस्ट किए या दर्शन के कहने पर महुआ ने पोस्ट किए थे। 2019 से 2023 के बीच पूछे गए थे ये सवाल 61 में से 50 सवाल हीरानंदानी के कहने पर पूछे गए थे।

टॅग्स :Neeraj Kumarमहुआ मोइत्राMahua MoitraBJPTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर