लाइव न्यूज़ :

इतिहासकार रामचंद्र गुहा पर भड़कीं वित्त मंत्री सीतारमण, कहा- 'मिस्टर, अर्थव्यवस्था सुरक्षित हाथों में है, चिंता मत कीजिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 12, 2020 12:25 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में इतिहासकार रामचंद्र गुहा के उस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने लिखा था, गुजरात सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ है और बंगाल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहासकार रामचंद्र गुहा के ट्वीट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी भड़क गए थे।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, देश में कुछ बुद्धिजीवियों का ग्रुप है, जो भारतीयों को बांटना चाहता है।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और इतिहासकार रामचंद्र गुहा (Ramchandra Guha) के बीच ट्विटर वॉर हुआ। रामचंद्र गुहा एक ट्वीट पर जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने लिखा, ''अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से सुरक्षित हाथों में है। चिंता करने की जरूरत नहीं है मिस्टर गुहा। मौजूदा राष्ट्रीय चर्चा पर विचारों का संज्ञान लेना और जिम्मेदारी से अपना काम करना कोई विशेष बात नहीं है। किसी भी रूप से इतिहास में रूचि एक बढ़त है। निश्चित रूप से आपके जैसे बुद्धिजीवी व्यक्ति को यह समझ में आना चाहिए।'' आइए जाने निर्मला सीतारमण और इतिहासकार रामचंद्र गुहा के बीच किस बात को लेकर हुआ पूरा विवाद। 

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने 11 जून को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रैट की 1939 की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए लिखा था, ''गुजरात हालांकि, आर्थिक रूप से मजबूत है लेकिन सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। वहीं इसके उलट बंगाल आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है।''

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)

इस ट्वीट में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी भड़क गए थे। उन्होंने गुहा के इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'पहले अंग्रेज जिन्होंने बांटने की कोशिश की और राज किया। अब कुछ बुद्धिजीवियों का ग्रुप है, जो भारतीयों को बांटना चाहता है। भारतीय इनकी चाल मे नहीं फंसेंगे। गुजरात महान है, बंगाल महान है। भारत एकजुट है। हमारी सांस्कृतिक नींव मजबूत है और हमारी आर्थिक महत्वाकांक्षाएं ऊंची हैं।'

इतिहासकार रामचंद्र गुहा के गुजरात-बंगाल वाले ट्वीट पर निर्मला सीतारमण ने भी प्रतिक्रिया दी। निर्मला सीतारमण ने  2018 में पब्लिश की गई एक खबर का लिंक पोस्ट करते हुए रामचंद्र गुहा को टैग कर लिखा, ''कम्युनिस्ट इंटरनेशनल से जुड़े ब्रिटेन वासी फिलिप स्प्रैट ने जब यह लिखा तब गुजरात में ये हो रहा था। जामनगर...महाराजा जाम साहेब दिग्विजय सिंह जी जडेजा ने पोलैंड के 1000 बच्चों को बचाया #संस्कृति।''

जिसपर रामचंद्र गुहा ने रिप्लाई किया, 'मुझे लगता था कि केवल गुजरात के मुख्यमंत्री ने सिर्फ टिप्पणी की लेकिन अब ऐसा लगता है कि वित्त मंत्री को भी एक साधारण इतिहासकार का ट्वीट हजम नहीं हो रहा है। अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से सुरक्षित हाथों में है।' 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणरामचंद्र गुहागुजरातपश्चिम बंगालविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण