लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने कहा, आचार संहिता खत्म होने तक बंगाल में ही रहें केंद्रीय बल

By भाषा | Updated: May 19, 2019 17:08 IST

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को नौ सीटों पर हुए मतदान के दौरान हिंसा हुई। मीडिया की खबरों एवं अन्य प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों पर हमले किए गए और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी नीत पार्टी के विरोधी मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देसीतारमण ने कहा, “चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चूंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बदला लेने के बारे में खुलेआम बोल रही हैं, टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को पीट रहे हैं।चुनाव आयोग के मुताबिक आदर्श आचार संहिता 27 मई तक लागू रहेगी और मतगणना 23 मई को होगी।

भाजपा चाहती है आचार संहिता खत्म होने तक बंगाल में ही रहें केंद्रीय बल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग से रविवार को अपील की कि वह आदर्श आचार संहिता की अवधि खत्म होने तक बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती बरकरार रहने दे। भारतीय जनता पार्टी ने चिंता जताई है कि चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मतदाताओं के एक वर्ग को निशाना बना सकती है।

 

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को नौ सीटों पर हुए मतदान के दौरान हिंसा हुई। मीडिया की खबरों एवं अन्य प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों पर हमले किए गए और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी नीत पार्टी के विरोधी मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाया।

सीतारमण ने कहा, “चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चूंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बदला लेने के बारे में खुलेआम बोल रही हैं, टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को पीट रहे हैं और हमें डर है कि वे चुनाव संपन्न होने के बाद मतदाताओं को निशाना बनाएंगे।

आदर्श आचार संहिता खत्म होने तक केंद्रीय सशस्त्र बलों को वहां रहना चाहिए।” चुनाव आयोग के मुताबिक आदर्श आचार संहिता 27 मई तक लागू रहेगी और मतगणना 23 मई को होगी। राज्यसभा के नामित सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने भी सीतारमण की बात को दोहराया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में ‘बदला’ रणनीति के तहत टीएमसी की तरफ से शुरू की गई हिंसा खत्म नहीं होगी।” उन्होंने कहा, “केंद्रीय बलों को राज्य में मई के अंत तक रहना चाहिए जबतक आचार संहिता लागू है।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी