लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने कहा- निर्भया कांड के मुजरिमों के वकील व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं

By भाषा | Updated: January 24, 2020 20:05 IST

Nirbhaya case: शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों --विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। 

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि निर्भया कांड के चार मुजरिमों में से दो के वकील व्यवस्था का ‘मजाक’ बना रहे हैं और उन्हें फांसी देने में देरी करने के लिए ‘रणनीति’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप नेता का बयान ऐसे समय में आया है जब वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं दे रहा है। 

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘निर्भया केस में वकील फांसी में देरी करने की रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह वह सिस्टम का मज़ाक बना रहे हैं। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘हमें त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करना होगा जिससे न्याय को सक्षम बनाने और सभी खामियों को दूर करने के लिए कानूनों में बदलाव किया जाए।’’ 

शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों --विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। 

सोलह दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और उस पर नृशंस हमला किया था। उसके बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया था। कई दिन जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"