लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद के नौ सदस्‍यों को सभापति ने दिलाई सदस्‍यता की शपथ

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:41 IST

Open in App

लखनऊ, पांच फरवरी विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन के लिये नव निर्वाचित नौ सदस्यों को शुक्रवार को सदस्‍यता की शपथ दिलाई। विधान भवन के तिलक हॉल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डाक्‍टर राजेश सिंह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि विधान परिषद के लिए निर्वाचित अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्‍यागी, गोविंद नारायण, डाक्‍टर दिनेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, लक्ष्‍मण प्रसाद, स्‍वतंत्र देव सिंह, सलिल विश्‍नोई और सुरेंद्र चौधरी ने सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के समक्ष सदस्‍यता की शपथ ली ।

शुक्रवार को शपथ लेने वाले सभी सदस्‍य भारतीय जनता पार्टी के हैं । इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

उल्‍लेखनीय है कि शपथ ग्रहण करने वाले सदस्‍यों में स्‍वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और डाक्‍टर दिनेश शर्मा उत्‍तर प्रदेश सरकार के उप मुख्‍यमंत्री हैं जबकि अरविंद कुमार शर्मा सेवानिवृत्‍त आईएएस अधिकारी हैं। अभी हाल में संपन्‍न हुए विधान परिषद के चुनाव में 12 सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं जिनमें दो समाजवादी पार्टी के हैं और शेष भारतीय जनता पार्टी के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम