लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रयागराज, वाराणसी एवं मेरठ में रात का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:55 IST

Open in App

प्रयागराज , आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रयागराज, वाराणसी एवं मेरठ जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है । तीनों जिलों में अलग अलग समय के लिये कर्फ्यू की घोषणा की गयी है।

प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट भानु चंद्र गोस्वामी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक प्रभावी रहेगा और जिले में यह 20 अप्रैल तक लागू रहेगा ।

आदेश में कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, डीजल-पेट्रोल एवं दवा आदि की आपूर्ति पर यह लागू नहीं होगा।

इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों पर भी रात्रि कर्फ्यू लागू नहीं होगा। जनपद में कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे और केवल बोर्ड परीक्षाओं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों, परीक्षार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को विद्यालय में आने की अनुमति होगी।

आदेश के मुताबिक, रात्रि कर्फ्यू के दौरान रात्रिकालीन पाली के सरकारी, अर्ध सरकारी कर्मियों एवं निजी क्षेत्र के कर्मियों को छूट रहेगी। रात्रि कर्फ्यू के दौरान, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाईअड्डा पर आने जाने वाले व्यक्ति अपना टिकट दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।

दूसरी ओर प्रदेश के वाराणसी के जिलाधिकारी के आर शर्मा ने बृहस्पतिवार की रात्रि से 15 अप्रैल की रात्रि तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना व सभी व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को रात्रि नौ बजे से प्रातः छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा ।

अधिकारी ने बताया कि प्रातःकालीन दूध सप्लाई व सब्जी मंडी तथा रात्रि कालीन दवा की दुकानें इस प्रतिवंध से मुक्त होंगे । उन्होंने कहा कि चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे ।

इस बीच मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी ने जिले में बृहस्पतिवार की रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है । उन्होंने बताया कि मेरठ में कर्फ्यू 18 अप्रैल तक जारी रहेगा।

जिलाधिकारी के बालाजी ने आज रात से 18 अप्रैल तक रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात के कर्फ्यू का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नाइट कर्फ्यू और पाबंदियों के बारे में निर्णय करने के लिए अधिकृत किया था।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि मेरठ में कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इसमें कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी 18 अप्रैल तक बन्द रहेंगे हालांकि स्कूलों एवं कॉलेजों में चल रही परीक्षायें यथावत जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos