लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब के इन 8 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, सभी स्कूल व कॉलेज बंद

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 09:52 IST

महाराष्ट्र और केरल के बाद अब पंजाब राज्य में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच एक बार फिर से कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoFW) के अनुसार, पंजाब में 10,069 सक्रिय मामले हैं।पंजाब के आठ जिलों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

चंडीगढ़: राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र और केरल के बाद अब पंजाब वह राज्य है, जहां बीते कुछ दिनों से लगातार सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

डीएन इंडिया के मुताबिक, अब इस मामले में अब पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoFW) के अनुसार, पंजाब में 10,069 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,77,280 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं। राज्य में अब तक 5,996 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है।

पंजाब के 8 जिलों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- हो गई है जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। इनमें लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर,कपूरथला और होशियारपुर शामिल है। इन जिलों में रात में घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। 

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया-

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सिंगला ने कहा कि शिक्षकों का स्कूलों में आना जारी रहेगा। छात्र, जो अपने शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी के बारे में कोई मार्गदर्शन चाहते हैं, स्कूल आ सकते हैं। 

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में अंतिम परीक्षा कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित परीक्षा तारीखों के बारे में जानें-

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित तारीखों के अनुसार, कक्षा 5 वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी, 22 मार्च से 8 वीं और 12 वीं के लिए और मैट्रिक की परीक्षाएं 9 अप्रैल से शुरू होंगी।

स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में भीड़ न हो। उन स्कूलों को जहां छात्र और शिक्षक कोरोना वायरस संक्रमण से पॉचजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

टॅग्स :पंजाबमहाराष्ट्रकोरोना वायरसexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो