लाइव न्यूज़ :

हवाला की रकम लेने पहुंचा नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:44 IST

Open in App

बरेली जिले में कथित तौर पर हवाला के जरिए भेजे गए रुपए वसूलने पहुंचे एक नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को फरीदपुर कस्बे के भूरे खां की गौंटिया मोहल्ले के निवासी मेहंदी हसन के घर पर हवाला के जरिए भेजी गई रकम लेने गए नाइजीरियाई नागरिक रॉबर्ट को घर की महिलाओं ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉबर्ट से वीजा और पासपोर्ट तलब किया तो वह नहीं दिखा सका। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली से बरेली पहुंचे नाइजीरिया के नागरिक रॉबर्ट ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे के भूरे खां की गौंटिया मोहल्ले के निवासी मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज समेत चार लोगों के बैंक खाते में करीब 80 लाख रुपये जमा कराए थे, मगर इन लोगों की नियत में खोट आ गई और उन्होंने उसके रुपए हड़प लिए। रॉबर्ट के मुताबिक कई बार मांगने पर जब रुपए वापस नहीं किए गए तो वह फरीदपुर चला आया और मेहंदी हसन तथा अन्य के घर पहुंचा तो वे वहां नहीं मिले। उल्टे उनके परिवार की महिलाओं ने उसे ही घेर लिया और हंगामा करके पुलिस के हवाले कर दिया। अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला हवाला से जुड़ा होने की बात सामने आई है और पकड़े गए नाइजीरियाई नागरिक ने जिन लोगों के खातों में वह रकम भेजी है वह भी उसके गैंग के ही सदस्य हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?