लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे 40 लोगों को NIA का समन! विदेशी फंडिंग की जांच, किसानों बोले- साजिश है

By नितिन अग्रवाल | Updated: January 18, 2021 10:01 IST

एनआईए की से समन भेजे जाने की बात पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और उनके भाई, किसान नेता बलदेव सिरसा ने स्वीकार की है। किसान 19 तारीख को सरकार के साथ होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और उनके भाई ने NIA का नोटिस मिलने की पुष्टि की हैकिसान नेता इसे बदले की भावना में की गई कार्रवाई करार दे रहे हैं, 19 को सरकार के साथ बातचीत में उठ सकता है मुद्दा26 जनवरी को देखते हुए भी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई, कई जगह लगाए गए वांछित आतंकियों के पोस्टर

नई दिल्ली:किसान आंदोलन में तथाकथित विदेशी फंडिंग को लेकर एनआईए की जांच को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. एनआईए ने आंदोलन का समर्थन कर रहे 40 लोगों और एनजीओ को समन जारी किया है.

नोटिस जिन लोगों को जारी किए गए हैं उनमें पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और उनके भाई, किसान नेता बलदेव सिरसा शामिल हैं. उन्होंने एनआईए के नोटिस की पुष्टि की है. सिद्धू ने इसे आंदोलन को तोड़ने की सरकार की साजिश करार दिया.

वामपंथी किसान नेता हन्नान मोल्ला ने भी इसे सरकार की बदले की भावना में की गई कार्रवाई कहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के जनआंदोलन में मदद कर रहे लोगों को देशद्रोही करार देने की कोशिश हो रही है. 19 को सरकार के साथ होने वाली वार्ता में इस मुद्दे को उठाया जाएगा.

दिसंबर से ही जारी है जांच

कई खालिस्तानी समर्थक संगठन पिछले एक महीने से भी अधिक समय से खुफिया एंजेसियों के रडार पर हैं. 12 दिसंबर को गृह मंत्रालय की बैठक में ए़नआईए, सीबीआई, ईडी और दूसरी खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए.

दिल्ली में आंतंकियों के पोस्टर

किसान आंदोलन में विदेशी फंडिंग को लेकर एनआईए ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमर कस ली है. राजधानी दिल्ली में कई जगह वांछित आतंकियों के पोस्टर लगाए गए.

कई खालिस्तानी समर्थक प्रतिबंधित संगठनों और कई पाकिस्तानी आंतकियों के चेहरे भी हैं. सिख फॉर जस्टिस, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, खालिस्तान कमांडो फोर्स, खालिस्तान लिबरेशन और बब्बर खासला इंटरनेशनल के आंतिकयों की तस्वीरें हैं. आंतकियों के बारे में सूचना देने की अपील के साथ ही पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया है.

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में सतर्कता बढ़ाई

सिख फॉर जस्टिस के लालकिले पर झंडा फहराने और ढाई लाख डॉलर के इनाम के ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है.

दिल्ली पुलिस के एसीपी सिद्धार्थ जैन के अनुसार आतंकी संगठनों के राष्ट्रीय पर्व में बाधा डालने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. लिहाजा नई दिल्ली क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है. 

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए 15 साल से छोटे बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी. केवल पास वाले लोगों को परेड़ में एंट्री की अनुमति होगी. लोगों को पहचानपत्र साथ रखने को कहा गया है. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है.

टॅग्स :किसान आंदोलनएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम