लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने झारखंड में रंगदारी, सरकारी काम में बाधा से जुड़े मामले में छापा मारा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:25 IST

Open in App

रांची, सात नवंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साजिश और रंगदारी वसूली के लिए आतंकवादी कार्य करने तथा झारखंड के लातेहार में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में एक आरोपी के दो परिसरों की तलाशी ली है। एक अधिकारी ने रविवार को इस आशय की जानकारी दी।

केन्द्रीय एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग जिले के बुंदु गांव में आरोपी के परिसर की तलाशी ली गई।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साजिश और रंगदारी वसूली के लिए आतंकवादी कार्य करने तथा लातेहार के तेतरियाखड कोयलरी में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के सिलसिले में मार्च में प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी सुजित सिन्हा और अमन साहू गिरोह से जुड़े हुए थे और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में तेतरियाखड कोयलरी में पांच वाहनों को आग लगा दी थी। घटना में चार असैन्य लोग घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार और फरार चल रहे आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम