लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:43 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को आरोपपत्र दायर किया। यह जनकारी एजेंसी के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार तीन लोगों का नाम आरोपपत्र में शामिल है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट मामले में हमने आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें गिरफ्तार तीनों लोगों के नाम शामिल हैं। हम फिलहाल और अधिक सूचना नहीं देंगे।’’

बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने मामले की जांच कर रहे एनआईए अधिकारियों को अपने बयान दिए थे।

सिंह के भाटपारा आवास पर आठ सितंबर को अज्ञात अपराधियों ने तीन बम फेंके थे। तीन में से दो बम उनके घर के मुख्य दरवाजे पर लगे थे, जबकि तीसरा बम उनके घर के अहाते में गिरा था।

हमले के समय सांसद अपने घर पर नहीं थे।

एनआईए ने 14 सितंबर को जांच अपने हाथ में ली थी और दो लोगों -- राहुल पासी तथा बादल कुमार को उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी अपराध में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर