लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जम्मू की विशेष अदालत में छह लोगों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद का है आरोप

By सुमित राय | Updated: July 27, 2020 20:47 IST

एनआईए ने जम्मू की विशेष अदालत में छह लोगों के खिलाफ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में इस साल जनवरी के अंत में हुए मुठभेड़ की जांच तेज कर दी है।एनआईए ने सोमवार को इस मामले में जम्मू की स्पेशल कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में इस साल जनवरी के अंत में हुए मुठभेड़ की जांच तेज कर दी है। एनआईए ने सोमवार को इस मामले में जम्मू की स्पेशल कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया, जिनपर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने के आरोप हैं। आरोपपत्र में साथ ही इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया है।

आरोपपत्र में एनआईए ने कहा कि आरोपी हाल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के स्थान को लेकर पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद के आका के सम्पर्क में थे।

मुठभेड़ में तीन आतंकी हुए थे ढेर

बता दें कि 31 जनवरी को जम्मू के पास नगरोटा स्थित टोल प्लाजा पर उन्होंने सीआरपीएफ पोस्ट पर फायरिंग की। जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ था। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आतंकी गिरफ्तार भी हुए थे।

आतंकियों ने किया था ट्रक का इस्तेमाल

चार्जशीट में एनआईए ने कहा कि आतंकी संगठन जैश के कई आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। आतंकियों ने वहां तक पहुंचने के लिए एक ट्रक का इस्तेमाल किया था। एनआईए इस हमले से जुड़े लोगों का पता लगाने की जांच कर रही है।

आतंकियों के पास से बरामद हुई थी ये चीजें

मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके राइफल, एक पल्सर थर्मल इमेजर युक्त एम-4 स्नाइपर राइफल, दो अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, पांच हैंड ग्रेनेड, दवाइयां, एनर्जी ड्रिंक, रेडियो सेट, मोबाइल आदि मिले थे। इसके अलावा आतंकियों ने बुलेटप्रुफ जैकेट भी पहन रखी थी।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदएनआईएजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया