लाइव न्यूज़ :

एनआईए का बड़ा एक्शन, आईएसआईएस मॉड्यूल गतिविधियों में शामिल आरोपी के खिलाफ की चार्जशीट दायर

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 17:18 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईएसआईएस के सदस्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआईए ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि आईएसआईएस का सदस्य भारत से फंड इकट्ठा कर आईएसआईएस संचालकों को भेजता था।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ISIS के सदस्य के खिलाफ चार्जशीट की दायर।आईएसआईएस के सदस्य पर आरोप है कि वह भारत के युवाओं को संगठन में शामिल करने की साजिश रच रहा था।एनआईए ने पिछले साल ही आरोपी को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज दिल्ली की एक विशेष अदालत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक सदस्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआईए के मुताबिक, भारत में आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों और संगठन के लिए रकम जुटाने की साजिश में आरोपी शामिल है। एनआईए ने पिछले साल ही मोहम्मद मोहसिन नाम के प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग कर रहे छात्र को बाटला हाउस से गिरफ्तार किया था।

आरोपी मोहसिन इस्लामिक स्टेट का सक्रिय सदस्य होने के साथ आईएसआईएस के लिए धन इकट्ठा करता था। एनआईए ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 204, यूपीएपीए की धारा 17, 18, 39 और 40 के तहत पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। 

गौरतलब है कि पिछले साल जून में एजेंसी ने छानबीन के दौरान मोहसिन के बाटला हाउस स्थित घर में तालाशी की थी, जिसके बाद उसे 8 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।

देश के युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती कराने का आरोप 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच की गई तो पाया गया कि आरोपी आतंकवादी संगठन के लिए फंड जुटाने के साथ ही युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है। आरोपी मोहसिन ने आईएसआईएस हैंडलर और अन्य साथियों के साथ मिलकर भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए साजिश रची। मोहसिन देश के युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती कराना चाहता था।

एनआईए के मुताबिक, आरोपी भारत से आईएसआईएस के लिए जरूरी रकम इकट्ठा करता और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए सीरिया स्थित आईएसआईएस संचालकों को भेजता था। इससे संगठन को चलाने में मदद मिलती थी।  

टॅग्स :National Investigation Agencyएनआईएआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी