लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आतंकियों के वित्तपोषण मामले में जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकियों के वित्तपोषण मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को गैर कानूनी गतविधि (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार किया है और उन्हें दिल्ली ले जाए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि ‘जम्मू कश्मीर कोलिशन ऑफ सिविल सोसाइटी’ के समन्वयक परवेज को शहर में उनके सोनावर आवास पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया और रात करीब 11.30 बजे उन्हें नजरबंद कर दिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

सोनावर के आवास के अलावा सोसायटी के मुख्य कार्यालय में भी छापेमारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 28 अक्टूबर को एनआईए ने कुछ ‘‘तथाकथित गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों’’ द्वारा धर्मार्थ गतिविधियों के नाम पर भारत तथा विदेश में धन जुटाने और फिर उन पैसों का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में घाटी में परवेज के आवास सहित 10 स्थानों और बेंगलुरु में एक स्थान की तलाशी ली थी।

एजेंसी ने कहा था कि आठ अक्टूबर 2020 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैर कानूनी गतविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एनआईए के मुताबिक उसे पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ एनजीओ और ट्रस्ट ने तथाकथित दान और व्यावसायिक योगदान के माध्यम से देश और विदेश से धन एकत्र कर उनका उपयोग केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम