लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादियों के मददगार को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मदद पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2019 में किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट के सुरक्षाकर्मी से सरकारी राइफल छीनने वाले दो आतंवादियों की मदद की थी।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के तारिक हुसैन गिरि को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट के सुरक्षाकर्मी से सरकारी राइफल छीनने के संबंध में विभिन्न कानूनों के तहत आठ मार्च, 2019 को मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए ने नवंबर, 2019 में फिर से मामला दर्ज किया और जांच का जिम्मा संभाला।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि गिरि को हिजबुल के आतंकवादियों- ओसामा बिन जावेद और हारून अब्बास वानी को मार्च, 2019 में शरण देने और साजोसामान मुहैया कराने के लिए गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को जम्मू में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उसे आगे की पूछताछ के लिए पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम