लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा में शामिल हुए भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह; बताया- शादी नहीं हो पा रही है, अब लड़ेंगे चुनाव, देखे तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: January 23, 2022 08:41 IST

धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पहले भी अपने एक सहयोगी के लिए चुनाव प्रचार किया था। अब उन्हें अपने लिए यह करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सपा में शामिल हुए हैं। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इनकी अभी शादी नहीं हुई है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाइन कल लिया है। पार्टी में उनकी स्वागत सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने किया है। इस दौरान पार्टी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र प्रताप सिंह पार्टी में शामिल होने के बाद कई नेताओं के साथ फोटो शूट भी किया है। इस फोटो में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिखाई दिए हैं। धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नाम कई और रिकॉर्ड भी है। 

पार्टी ने क्या बोला धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने पर

धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके साथ फोटो शूट किया था। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर धर्मेंद्र को यकीन है और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद यह उम्मीद जताई कि उनके पार्टी में आने से सपा पहले से और मजबूत होगी। इस दौरान प्रतापगढ़ के श्री सौरभ सिंह भी वहां मौजूद थे। 

कौन है धर्मेंद्र प्रताप सिंह

46 साल के धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे इंसान है। इनकी हाइट 8 फुट 2 इंच है। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और इन्हें एशिया का सबसे लंबा पुरुषों में भी देखा जाता है। सिहं प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई मास्टर तक की है और ये एक डिग्री होलडर भी है। इससे पहले भी वह राजनीति से जुड़ चुके है और वे एक सहयोगी के लिए पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं।

कोई नहीं कर रहा है शादी इनसे

धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अभी शादी नहीं हुई है क्योंकि लंबे कद की वजह से इन्हें कोई लड़की पसंद नहीं कर रही है। इनका पहले से आमदानी भी कम हो गया है क्योंकि वे दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर लोगों से सेल्फी लेते थे जिससे उन्हें पैसे भी मिलती थी। लेकिन कोरोना काल में उनका यह कमाने का जरिया भी खत्म हो गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण