लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जनवरी में बारिश ने 13 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में दर्ज हुई सर्वाधिक बारिश, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी

By आजाद खान | Updated: January 8, 2022 14:11 IST

दिल्ली में कल तेज बारिश (Rainfall in Delhi) होने के कारण कई इलाकों में जलजमाव होने की खबर सामने आई है। प्रहलादपुर और इससे सटे कई और इलाकों में भी पानी भर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार की बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसी बारिश जनवरी में करीब 13 साल पहले देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज के साथ और भी बारिश होने की संभावना जताई है।

नई दिल्ली: (Rainfall in Delhi) दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। भारतमौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की भी जानकारी मिली है। बता दें कि सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। 

13 सालों में पहली बार हुई जनवरी में इतनी बारिश

पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यहां पर रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। बता दें कि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यही एक्यूआई शुक्रवार को 182 दर्ज की गई थी। वहीं दिल्ली में हल्की-तेज बूंदाबांदी के साथ हवाएं भी चली थीं जो राजधानी में ठंठ को और बढ़ा दी है। इस बारिश से कई जगहों पर जलजमाव भी देखने को मिला है। दिल्ली में बारिश के कारण प्रहलादपुर इलाके में अंडरपास के नीचे भी जलजमाव हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 13 सालों में इस महीने में इतनी बारिश यह पहली बार हुई है। 

गरज के साथ हो सकती है बारिश- मौसम विभाग

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान (Weather in Delhi) 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। 

टॅग्स :New Delhiमौसम रिपोर्टभारतIndiaभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील