लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नए साल का कुछ ऐसे किया स्वागत, ऑन ड्यूटी केक काटकर ली चाय की चुस्की

By आजाद खान | Updated: January 1, 2022 11:06 IST

इस मौके पर पुलिस वालों ने आम लोगों से कोरोना काल में बचने और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइज़र का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में ऑन ड्यूटी पुलिस वालों ने केक काटकर नया साल मनाया है। इतनी सर्दी में परिवार से दूर पुलिस वालों ने कुछ इस तरीके से नया साल का स्वागत किया है। पुलिस वालों को यह नया साल हमेशा याद रहेगा।

उत्तर प्रदेश: कोरोना काल के इस माहौल में पुलिस वालों ने नया साल एक अलग ही अंदाज में मनाया है। कर्फ्यू के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों ने 31 दिसंबर की रात को केक काटकर नया साल मनाया है। बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर नाइट कर्फ्यू चल रहा है, ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने ऑन ड्यूटी ही नए साल को मनाने की ठान ली। नया साल पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग पार्टियों में भी शामिल होते हैं और खूब जश्न भी मनाते हैं। लेकिन इस कोरोना ने लोगों के जनजीवन पर भारी प्रभाव डाला है और ऐसे में लोग पार्टी तो दूर वो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। 

कुछ ऐसे मनाया पुलिस वालों ने नया साल

नाइट कर्फ्यू में तैनात ऑन ड्यूटी पुलिस वालों ने नए साल के जश्न को गवाने नहीं दिया और ड्यूटी की जगह पर ही केक मंगा डाला। पुलिस वालों ने पहले केक काटा और वहां मौजूद अन्य साथियों में बाटा और फिर चाय की आर्डर दे डाली। उन लोगों ने चाय की चुस्कियों के बीच नए साल 2022 का स्वागत किया। इस तरीके से पुलिस वालों को यह नया साल मनाना हमेशा याद रहेगा। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है, ऐसे में यह पुलिस वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नए साल पर भी ड्यूटी किए जा रहे हैं। 

पुलिस ने नए साल पर दी यह सलाह 

इस मौके पर पुलिस वालों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुश रहिए और कानून का पालन कीजिए। नए साल पर उन लोगों ने आम जनता से यह अपील की है कि कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने का भी संकल्प लें।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा