लाइव न्यूज़ :

भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाई Kitkat चॉकलेट पर तो भड़के लोग; नेस्ले इंडिया कंपनी ने दी यह सफाई

By आजाद खान | Published: January 20, 2022 1:10 PM

नेस्ले के किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के फोटो के इस्तेमाल से लोगों में नाराजगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिटकैट चॉकलेट पर धार्मिक मान्यताएं को आहत करने का आरोप लगा है।इस पर यूजर ने नेस्ले के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है।मामले में कंपनी ने अपनी सफाई भी पेश की है।

नई दिल्ली: किटकैट (KitKat) चॉकलेट के रैपर पर कंपनी द्वारा भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाने से नया विवाद शुरू हो गया है। चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ की फोटो को देखकर लोग भड़क गए और इसके बाद अपनी भड़ास को ट्विटर पर निकाला है। सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, कंपनी द्वारा इस तरीके के प्रोमोशन से उनकी भावनाएं आहत हुई है। वहीं इससे कंपनी के साख पर भी धक्का लगा है। दरअसल, कंपनी ने अपने प्रोमोश्न के लिए भगवान जगन्नाथ की फोटो अपने चॉकलेट के रैपर पर लगाया था जो लोगों को पसंद नहीं आया था और इसके खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है। इसके बाद कंपनी ने अपनी सफाई भी पेश की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, किटकैट (KitKat) चॉकलेट के निर्माता नेस्ले (Nestle) ने पिछले साल अपने चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के फोटो को इस्तेमाल किया था। कंपनी द्वारा लगाए गए फोटो लोगों को पसंद नहीं आए थे और वे इससे नाराज हो कर कंपनी को इसे हटाने को कहा था। इसके साथ लोगों ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर भी शेयर किया था। यूजर का कहना है कि कंपनी के इस कदम से उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है और वे इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, "किसने अधिकार दिया इन्हें कि ये kitkat के पैकेट पर भगवान जगन्नाथ जी का तस्वीर छापे, लोग चॉकलेट खाने के बाद पैकेट को या तो कूड़ेदान या रोड़ पर डालेंगे, ये हमारे भगवान का अपमान है और एक हिंदू होने के नाते ये हमें बर्दाश्त नहीं।" इस तरह से कई और यूजर ने इसकी ऐसे ही शिकायत की है।

कंपनी ने दी सफाई

मामले को देखते हुए कंपनी ने एक बयान जारी कर इस पर सफाई दी है। नेस्ले ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे। वे ऐसा सिर्फ इसलिए किए ताकि वे लोगों में कला और उसके शिल्पकार की शैली को ही पेश कर सके। कंपनी ने यह भी कहा कि वे इस थीम के लिए ओडिशा सरकार के वेबसाइट से प्रेरितो हुए हैं। उनका यह भी कहना है कि वे इस विवाद के बाद रैपर को बाजार से हटाना भी शुरू कर दिए हैं। 

टॅग्स :ओड़िसाNestle Indiaभारतजगन्नाथ पुरी रथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFirst Woman Muslim MLA: पिता की जगह बेटी बनी विधायक, जानिए कौन हैं ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक सोफिया फिरदौस

कारोबारब्लॉग: अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में महासागरों का भी योगदान

क्रिकेटIndia vs Pakistan:फ्लॉप हुए तो फैंस छोड़ेंगे नहीं, पोस्टर, मीम्स वायरल, भारत के खिलाफ दबाव में होंगे आजम खान

भारतNitish-Modi: पलटेंगे 'चाचा', नीतीश कुमार को पीएम बनाने की हुई पेशकश, जेडीयू का आया बयान

भारतIND vs PAK, T20 WC 2024: एक ही समय पर होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण और भारत-पाकिस्तान का मैच? जानें क्या शेड्यूल और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनेहरू के बराबर नरेंद्र, 1962 में नेहरू को मिला था बहुमत, 2024 में नहीं जुटा सके नरेंद्र लेकिन लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए 1962 और 2024 के सत्ता समीकरण को

भारतModi 3.0 Cabinet: भारी भरकम मंत्रालय भाजपा के पास रहने की संभावना, सहयोगी दलों को 5-8 मंत्रालय मिलने की संभावना

भारतयूपी की नौकरशाही में इसी माह होंगे कई बड़े बदलाव, मुख्य सचिव से लेकर प्रमुख सचिव के पद पर होंगे नए अफसर

भारतUP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंत्रियों को निर्देश, कहा- 'वीआईपी संस्कृति छोड़ें, लोगों के बीच जाएं'

भारतसोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, राहुल गांधी संभाल सकते हैं विपक्ष के नेता की भूमिका