लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: सभी जिलों में लागू हुआ वीकेंड कर्फ़्यू; केवल एक साथ 25 लोग ही हो सकते हैं एकत्र, जानें क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 15, 2022 12:41 IST

किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट देना जरूरी हो गया है। यह टेस्ट 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर सरकार के आदेश पर पूरे प्रदेश में वीकेंड कफर्यू लागू हो गया है।आदेश के अनुसार, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसमें एक साथ सिर्फ 25 लोगों को ही किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने अब पूरे प्रदेश में वीकेंड कफर्यू लागू कर दिया है। पूरे प्रदेश में नाइट कफर्यू पहले से ही लागू है। जबकि चर्चा यह भी है कि कोरोना मामलों में कमी न आने पर पूर्ण लाकडाउन भी लगाया जा सकता है। वैसे भी प्रशासन ने प्रदेश में तीसरी लगर के आने की घोषणा कर दी है।

कब से कब तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू लागू

प्रदेश के मुख्य सचिव डा अरुण कुमार मेहता ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रात को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू भी पूरी तरह से लागू रहेगा। चूंकि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है, इस वजह से जगह-जगह टेस्ट पर अधिक जोर दिया जा रहा है। कोरोना के हालात से निपटने के लिए बनी प्रदेश कमेटी ने इंडोर और आउटडोर गतिविधियों में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 25 तक सीमित कर दी है।

सिर्फ इतने लोग ही हो सकते हैं शामिल

प्रदेश के सभी जिलों के बैक्वेंट हॉल में सिर्फ 25 लोगों को ही किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके लिए शामिल होने वाले सभी लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश के सभी सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां, क्लब, जिम और स्विमिंग पूल में भी कुल प्रतिशत में से 25 प्रतिशत लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। प्रदेश के सभी कॉलेज, स्कूल, पालिटेक्निक कॉलेज, आइटीआइ में पढ़ाई के आनलाइन प्रक्रिया अपनाने के आदेश जारी किए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरओमीक्रोन (B.1.1.529)Jammuभारतकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सCoronavirus Hotspots
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह