लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने वाले नए नेताओं ने शिवसेना से उसके रिश्ते बिगाड़े : राउत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:25 IST

Open in App

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले कुछ ''नए चेहरों'' ने 25 साल तक साथ काम कर चुके दोनों दलों के रिश्तों को बिगाड़ दिया।उन्होंने ऐसे तत्वों की तुलना ''बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों'' से की, जो भारत का ‘‘सामाजिक सौहार्द बिगाड़ते हैं।''साल 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले राणे को पिछले महीने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इस सप्ताह के शुरु में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कह कर विवाद खड़ा कर दिया था। उनके बयान के बाद राज्य में प्रदर्शन हुए, जिसके चलते मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा और शिवसेना के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद जरूर थे, लेकिन हमारे रिश्ते कभी भी कटु नहीं हुए। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने दोनों दलों के बीच संबंध खराब कर दिए हैं। वे बांग्लादेशियों और पाकिस्तानी घुसपैठियों के समान कुख्यात हैं, जो यहां (भारत में) हमारे सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं।''राउत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''हमने (शिवसेना और भाजपा ने) कभी एक-दूसरे पर हमला नहीं किया या ऐसे कटु संबंध नहीं थे। नारायण राणे जिस तरह से काम कर रहे हैं...., वह दुश्मनी दिखा रहे हैं। भाजपा ने हमारे रिश्ते को सुधारने के लिए किस तरह के व्यक्ति को नियुक्त किया है?'' उन्होंने कहा कि शिवसेना ने 25 साल तक भाजपा के साथ काम किया। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ''हम जानते हैं कि दिवंगत (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे के अटलजी और आडवाणीजी के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच भी संबंध सौहार्दपूर्ण हैं।'' शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले राणे 1999 में भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, जुलाई 2005 में शिवसेना ने उन्हें ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद राणे कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ कर अक्टूबर 2017 में उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष की स्थापना की। 2018 में उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। अक्टूबर 2019 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। पिछले महीने हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट