लाइव न्यूज़ :

कम लागत वाले, पर्यावरण हितैषी बायोसेंसर के लिए उच्च क्षमता वाला नया ट्रांजिस्टर विकसित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर अनुसंधानकर्ताओं ने एक ‘आर्गेनिक फील्ड-इफेक्ट ट्रांजिस्टर्स’ (ओएफईटी) विकसित किया है जिसका उपयोग कीटनाशकों, खरपतवार नाशकों और मिट्टी व जल में भारी धातु के स्तर की माप करने के लिए कम लागत वाले बायोसेंसर में किया जा सकता है और इसकी मदद से, पौधों में होने वाले रोगों का भी शुरूआत में ही पता लगाया जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी के अनुसंधान दल ने कहा कि उनका ओएफईटी सेमीकंडक्टर उपकरण जैव अनुकूल प्रौद्योगिकी में निर्णायक भूमिका निभा सकता है और यह वहनीय कृषि के लिए काफी फायदेमंद होगा।

फील्ड-इफैक्ट ट्रांजिस्टर सभी आधुनिक प्रौद्योगिकी के लिए मूलभूत आवश्यक सामग्री हैं। इनमें उपकरण के संचालन के लिए आर्गेनिक सेमीकंक्टर का उपयोग किया जाता है।

यह अध्ययन जर्नल ‘एसीएस अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक मेटेरियल्स’ में प्रकाशित हुआ है, जो किसी भी आर्गेनिक सेमीकंडक्टर पतली फिल्म के लिए 20 यूनिट तक ‘हाई चार्ज कैरियर मोबिलिटी’ की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है।

अध्ययन दल के प्रमुख एवं शिव नाडर यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ‘‘हम इसे महत्वपूर्ण सफलता मानते हैं क्योंकि स्वदेश में विकसित यह प्रौद्योगिकी बहु-प्रतीक्षित बायोसेंसर प्रौद्योगिकी मुहैया कराएगी।’’

यह उपलब्धि जैव अनुकूल नमक के उपयोग के जरिए मिली है, जो इन उपकरणों को और भी कम लागत वाला बना सकता है।

विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक सजल कुमार घोष और पीएचडी के छात्र योगेश यादव ने कहा कि बायोसेंसर का प्रारूप विकसित किये जाने के बाद इस पर आने वाली अनुमानित लागत का आकलन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए