लाइव न्यूज़ :

आठ जनवरी 2022 से प्रत्यक्ष रूप से होगा नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) का 30वां संस्करण अगले साल आठ से 16 जनवरी के बीच प्रगति मैदान के नवनिर्मित हॉल में लोगों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के साथ आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) ने रविवार को इसकी घोषणा की।

इस बार पुस्तक मेले का विषय देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ होगा। पुस्तक मेले में विषय से संबंधित पवेलियन में विभिन्न पैनल चर्चा, पुस्तक और फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन तथा अन्य चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।

एनडीडब्ल्यूबीएफ का आयोजन पहली बार 1972 में किया गया था। अगले वर्ष 2022 में इसके 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

इस बार पुस्तक मेले में फ्रांस अतिथि देश के रूप में शामिल होगा। पुस्तक प्रेमी विदेशी पवेलियन में फ्रांस के साथ-साथ अन्य देशों के साहित्य का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘एनडीडब्ल्यूबीएफ मेले के दौरान कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिसमें लेखकों के साथ चर्चा, संगोष्ठी, चर्चाओं तथा कार्यशालाएं आदि शामिल हैं। इसके अलावा बी2बी फोरम भी आयोजित होंगे, जैसे सीईओस्पीक और नयी दिल्ली राइट्स टेबल, जहां दुनिया भर के प्रकाशक अनुवाद अधिकारों और प्रकाशन से संबंधित अन्य व्यावसायिक सौदों का आदान-प्रदान करते हैं।’’

पुस्तक मेले में बाल संबंधी विषयों पर लिखने वालों तथा युवाओं से संबंधित अलग-अलग पवेलियन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos