लाइव न्यूज़ :

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024: नेताजी के 127वीं जयंती पर देश उन्हें कर रहा है नमन, जानिए उनके 5 प्रेरणादायक कथन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 09:37 IST

भारत के महान सपूत और आजादी के लिए अंग्रेजों से टक्कर लेने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत आज अपने महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मना रहा हैनेताजी सुभाष चंद बोस का जन्म ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 को हुआ थानेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा दिया गया 'जय हिंद' का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024:  भारत के महान सपूत और आजादी के लिए अंग्रेजों से टक्कर लेने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती है। देश हर साल की तरह इस साल भी नेताजी द्वारा देश के लिए किये गये बलिदान को याद कर रहा है और 23 जनवरी को उनका जन्मदिन मना रहा है।

ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 को पैदा हुए नेताजी सुभाष चंद बोस का परिवार कुट्टक गांव का रहने वाला था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था, जो पेशे से वकील थे। वहीं नेताजी के मां का नाम प्रभावती बोस था। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे।

नेताजी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से 'आजाद हिन्द फौज' का गठन किया था। नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा दिया गया 'जय हिंद' का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है।

सुभाष चंद बोस के मन में देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की भावना बचपन से ही बड़ी प्रबल थी। वे अंग्रेज शासन का विरोध करने के लिए अपने भारतीय सहपाठियों का भी मनोबल बढ़ाते थे। अपनी छोटी आयु में ही सुभाष ने यह जान लिया था कि जब तक सभी भारतवासी एकजुट होकर अंग्रेजों का विरोध नहीं करेंगे, तब तक हमारे देश को उनकी गुलामी से मुक्ति नहीं मिल सकेगी। जहां सुभाष के मन में अंग्रेजों के प्रति तीव्र घृणा थी, वहीं अपने देशवासियों के प्रति उनके मन में बड़ा प्रेम था।

भारत के सबसे प्रसिद्ध क्रांतिकारी और दूरदर्शी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। नेताजी को आजाद हिंद फौज के सिपाहियों ने सम्मानस्वरूप 'नेताजी' की उपाधि दी थी। आजादी के दीवाने नेताजी को प्यार से सुभाष बाबू कहते हैं। आज हम उन्हें याद करके आपको उनके द्वारा कहे 5 कथन को बता रहे हैं, जिनके बल  पर इस देश ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई जीती थी। 'जयहिंद' जैसे उद्घोष नेताजी के ही दिये हुए हैं।

1. "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा!"

2. "एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद, हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा।"

3. "आज़ादी दी नहीं जाती, ली जाती है।"

4. "यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आजादी की कीमत अपने खून से चुकाएं। जिस आजादी को हम अपने बलिदान और परिश्रम से हासिल करेंगे, उसे हम अपनी ताकत से बरकरार रखने में सक्षम होंगे।"

5. "इतिहास में कोई भी वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी हासिल नहीं हुआ है।"

टॅग्स :नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीसुभाष चंद्र बोसआजादी का अमृत महोत्सवभारतीय स्वतंत्रता सेनानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशवासियों ने नेताजी को अरसे तक अपनी उम्मीदों में जिंदा रखा

भारतनेताजी: ‘थी उग्र साधना पर जिनका जीवन नाटक दु:खांत हुआ’

भारतRIP Roma Ray: 95 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा?, कौन थीं रोमा रे

भारतHar Ghar Tiranga 2024 certificate: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे डाउनलोड करें 'हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट'

भारतनेताजी के परिवार ने 'पहले पीएम' वाले बयान पर कंगना रनौत को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए