लाइव न्यूज़ :

नेहरू ने बौद्धिक वाद-विवाद में गांधी को भी नहीं बख्शा : किताब

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर जवाहरलाल नेहरू, अपने राजनीतिक विरोधियों और सहयोगियों से चर्चा में अक्सर अपनी बात को सही साबित करने के लिए लड़ते थे, इस प्रक्रिया में अपने विचारों को स्पष्ट और संरचित करते थे और इस बौद्धिक लड़ाई में उन्होंने महात्मा गांधी को भी नहीं बख्शा था।

यह बात एक नई किताब में कही गई है।

‘नेहरू: द डिबेस्ट्स दैट डिफाइंड इंडिया’ में त्रिपुरदमन सिंह और अदील हुसैन कहते हैं कि नेहरू ने उन राजनीतिक और बौद्धिक हस्तियों के साथ मंच साझा किया जो खुद को उनका प्रतिद्वंद्वी नहीं तो उनके बराबर और समकक्ष जरूर मानते थे और नेहरू ने सार्वजनिक क्षेत्र में उनके खिलाफ खुद को दृढ़ता से रखा।

उन्होंने दलील दी कि विचारों के इस क्षेत्र में नेहरू को न सिर्फ ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के मोहम्मद अली जिन्ना, और हिंदू महासभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राजनीतिक विरोधियों का सामना करना पड़ा, बल्कि कांग्रेस नेता सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे सहयोगियों का भी सामना करना पड़ा। पटेल के साथ नेहरू की अक्सर असहमति रहती थी।

पुस्तक के मुताबिक, “ यह एक चुनौती थी जिसे नेहरू ने उत्साह से लिया। उनके साथ संवाद में, बहस में, चर्चा में, और उनको प्रभावित करने की कोशिश में नेहरू अपनी बात के लिए लड़े और इस प्रक्रिया में अपने विचार स्पष्ट और संरचित तरीके से रखे।”

किताब कहती है, “इस बौद्धिक लड़ाई में नेहरू ने महात्मा गांधी तक को नहीं बख्शा, हालांकि वह अपने मार्गदर्शक के साथ सार्वजनिक तौर पर खुले टकराव से बचे। ”

गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर नेहरू से बहस के बाद एक बार वायसरॉय लॉर्ड लिनलिथगो से कहा था कि नेहरू के पास दिनों तक बहस करने की क्षमता है।

किताब कहती है, “ इस तरीके से दक्षिण एशिया के इतिहास के कुछ अति गंभीर सवालों पर चर्चा की गई है,जिनमें से कई अब भी अनसुलझे हैं और सामयिक दुनिया को परेशान कर रहे हैं। मिसाल के तौर पर मुस्लिम प्रतिनिधित्व, सार्वजनिक जीवन में धर्म की भूमिका, मौलिक अधिकारों की पवित्रता और उल्लंघन या पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों के बारे में नेहरू के प्रश्न।”

लेखकों के मुताबिक, इस तरह के वाद विवाद अक्सर भाषणों, पत्राचार व लेखों के जरिए सीधे और खुले तौर पर होते थे, वैचारिक असहमती रखी जाती थीं, राजनीतिक निष्ठाएं बनाई जाती थी और जनता की राय को सांचे में ढाला जाता था। ये बेहद अहम चर्चाएं राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रभावित होती थी और स्थायी प्रभाव उत्पन्न करती थी।

इस किताब में नेहरू की चार अहम चर्चाओं को शामिल किया गया है। ये चर्चाएं नेहरू ने शायर व दार्शनिक मोहम्मद इकबाल, जिन्ना, पटेल और मुखर्जी के साथ की थी। यह किताब ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ ने प्रकाशित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर