लाइव न्यूज़ :

NEET UG Re-exam: पेपर लीक विवाद के बीच 1,563 अभ्यर्थी की आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा, इस तारीख को नतीजे

By आकाश चौरसिया | Updated: June 23, 2024 09:52 IST

NEET UG retest today: 1563 अभ्यर्थी एक बार फिर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (एनईईटी-यूजी) की परीक्षा आज है। इन सभी के स्कोरकार्ड्स को एनटीए ने निरस्त कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे1563 अभ्यर्थियों की आज फिर से परीक्षाइसके लिए एनटीए कड़े प्रबंध किए हैंफिलहाल एग्जाम के रिजल्ट इस तारीख को आ जाएंगे

NEET UG retest today: करीब 1563 अभ्यर्थी एक बार फिर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (एनईईटी-यूजी) की परीक्षा आज यानी 23 जून को देने जा रहे हैं। इसमें वे सभी कैंडिडेट्स शामिल हैं, जिनके नेशनल टेस्ट एजेंसी ने स्कोरकार्ड्स को निरस्त कर दिया गया था। 

इन छात्रों को भारत भर के छह केंद्रों में परीक्षा देर से शुरू होने के कारण और कम समय मिलने के ऐवज में ग्रेस मार्क्स आवंटित किए गए थे। मेघालय, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में एक-एक परीक्षा केंद्र समय पर परीक्षा शुरू करने में विफल रहे, जबकि चंडीगढ़ में दो केंद्र में ऐसा हुआ, जहां परीक्षा अपने निर्धारित समय के बाद शुरू हुई।

13 जून को, एनटीए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 23 जून, रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच फिर से  परीक्षा आयोजित की जाएगी। परिणाम अस्थायी रूप से 30 जून के लिए निर्धारित है।

उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जो उम्मीदवार दोबारा परीक्षा देने का विकल्प चुनेंगे, दोबारा परीक्षा में उनके वास्तविक अंक ही उनका अंतिम परिणाम माने जाएंगे। इस प्रकार, उनके द्वारा प्राप्त किए गए पिछले यानी 5 मई को दिए एग्जाम के रिजल्ट पूरी तरह से अमान्य माने जाएंगे।

4 जून को परिणाम घोषित होने के बाद, कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोपों को लेकर उम्मीदवारों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। एनटीए के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा होनी है, जिनमें से छह नए हैं। एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी इन केंद्रों की निगरानी करेंगे।

परीक्षा से पहले केंद्र ने लिए 2 बड़े फैसलेNEET-UG एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटाया गया। अब एनटीए के नए डीजी प्रदीप सिंह खरोला नियुक्त किए गए।

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने NEET-UG एग्जाम में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच CBI को सौंप दी है। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की।

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?