लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2024: 5 मई को पेपर, 12 देशों के 14 विदेशी शहरों में परीक्षा केंद्र, यहां चेक कीजिए शहर का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 18:54 IST

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह घोषणा की। यह कदम एनटीए को उम्मीदवारों से अनुरोध मिलने के बाद उठाया गया है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में परीक्षा के संबंध में जारी सूचना बुलेटिन में परीक्षा देने के लिए भारत के बाहर केंद्रों का कोई उल्लेख नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा 12 देशों के 14 विदेशी शहरों में भी आयोजित की जाएगी।14 विदेशी शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।नीट-यूजी परीक्षा पूरे भारत में 554 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2024: मेडिकल के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) पांच मई को 14 विदेशी शहरों के परीक्षा केंद्रों पर भी आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह घोषणा की। यह कदम एनटीए को उम्मीदवारों से अनुरोध मिलने के बाद उठाया गया है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में परीक्षा के संबंध में जारी सूचना बुलेटिन में परीक्षा देने के लिए भारत के बाहर केंद्रों का कोई उल्लेख नहीं था। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पाराशर ने कहा, ‘‘यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा 12 देशों के 14 विदेशी शहरों में भी आयोजित की जाएगी।’’ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नौ मार्च है जबकि परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा।

जिन 14 विदेशी शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनमें दुबई, अबू धाबी, शारजाह (यूएई), कुवैत शहर (कुवैत), बैंकॉक (थाईलैंड), कोलंबो (श्रीलंका), दोहा (कतर), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलेशिया), लागोस(नाइजीरिया), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) और सिंगापुर शामिल हैं। नीट-यूजी परीक्षा पूरे भारत में 554 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

पाराशर ने कहा, ‘‘जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही भारत में केंद्रों का चयन कर लिया है और विदेशी केंद्रों के विकल्प के बिना शुल्क का भुगतान कर दिया है, लेकिन वे भारत के बाहर के केंद्रों पर परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण खिड़की पर सेवा समाप्त होने के बाद केंद्र और देश की पसंद में बदलाव करने का अवसर मिलेगा।’’

नीट-यूजी आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस), दंत चिकित्सा स्नातक (बीडीएस), आयुर्वेद, औषधि एंव शल्य चिकित्सा स्नातक (बीएएमएस), सिद्ध औषधि एवं शल्य चिकित्सा स्नातक (बीएसएमएस) और यूनानी औषधि एवं शल्य चिकित्सा स्नातक (बीयूएमएस) समेत अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा है।

टॅग्स :नीटयूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम