लाइव न्यूज़ :

NEET-PG Counselling: इंतजार की घड़ियां खत्म, इस तारीख से शुरू होगी नीट पीजी की काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 9, 2022 15:35 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि 2021-2022 के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि 2021-2022 के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी। देश के स्वास्थ्य मंत्री का बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा रुकी हुई काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करने के दो दिन बाद आया, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा 27 प्रतिशत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। दरअसल नीट पीजी 2021 काउंसलिंग और आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को मंजूरी दे दी है। कोर्ट में इस मामले पर 6 जनवरी 2022 की सुनवाई हुई थी।

रविवार को किए अपने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए मांडविया ने लिखा, रेजिडेंट डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है। इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं।

वहीं फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के लिए यह खबर राहत देने वाली है, जिसने हाल ही में देश भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख रूप से प्रभावित करने वाली NEET-PG काउंसलिंग शुरू करने में देरी को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था।

टॅग्स :मनसुख मंडावियानीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल