लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करने की जरूरत: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: December 1, 2019 19:52 IST

आर्थिक मामलों के विभाग के पूर्व सचिव आर गोपालन ने कहा कि नए प्रशासन के पास नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचा तैयार करने और लोगों को घाटी तक लाने के लिए उचित विपणन रणनीति सुनिश्चित करने का कठिन काम है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किये जाने और इसके प्रति लोगों में विश्वास जगाने की जरुरत है, जो फिलहाल ‘‘वेंटिलेटर’’ पर है। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति पर आयोजित एक संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने यह बात कही। सैर सपाटा उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सेमिनार ‘‘कश्मीरोनॉमिक्स" में एकत्र हुए थे।

सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि यह समय अतीत को भुलाने और बेहतर कल की ओर देखने का है। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द कर दिया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया। कश्मीर घाटी में एक होटल मालिक आसिफ इकबाल बुर्जा ने कहा कि पर्यटन लोगों को लोगों से जोड़ता है और लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर एकजुट करता है।

सैर सपाटा कंपनी एबिक्स समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुंडू ने कहा कि उन्हें लगता है कि निजी निवेशकों के लिए कदम बढ़ाने का समय आ गया है। कुंडू ने कहा, ‘‘कश्मीर के गौरव को बहाल करने के लिए हमें पुराने दर्द को भुलाना होगा और हर कश्मीरी को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

आर्थिक मामलों के विभाग के पूर्व सचिव आर गोपालन ने कहा कि नए प्रशासन के पास नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचा तैयार करने और लोगों को घाटी तक लाने के लिए उचित विपणन रणनीति सुनिश्चित करने का कठिन काम है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह