लाइव न्यूज़ :

आपात चिकित्सा क्षेत्र में 'प्रैक्टिस के लाइसेंस' की अनुमति का मुद्दा मोदी सरकार के समक्ष उठाएंगे नायडू उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:47 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने चिकित्सा पद्धति को प्रकृति के अनुरूप बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली ने प्रकृति से साहचर्य का भाव कम किया है, इस कारण से तमाम बीमारियां जीवन शैली में बदलाव के कारण हो रही हैं।

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत में सड़क हादसों और अन्य आपदाओं में मानव जीवन के बढ़ते नुकसान के मद्देनजर स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में ‘आपात चिकित्सा’ के प्रशिक्षित लोगों को ‘प्रैक्टिस का लाइसेंस‘ देने की भारत में भी व्यवस्था हो, इस बारे मे वह स्वास्थ्य मंत्रालय से विचार विमर्श करेंगे।

नायडू ने गुरुवार को आपात चिकित्सा (इमरजेंसी मेडीसिन) पर आयोजित एशियाई देशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा “भारत जैसे देशों मे जहां आधी से अधिक आबादी गांव में रहती है और हादसों में असमय मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही हो, वहां हर गांव में आपात चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षित कम से कम एक चिकित्सक का होना जरूरी है।”

इस सम्मेलन का आयोजन करने वाली संस्था एशिया आपात चिकित्सा संघ की भारत इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर बी हरिप्रसाद ने कहा कि भारत में आपात चिकित्सा क्षेत्र को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की मान्यता दी जा चुकी है, इसके बावजूद प्रशिक्षित डाक्टरों को प्रैक्टिस का लाईसेंस नहीं दिया जाता है।

प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रशिक्षित डाक्टर ब्रिटेन सहित अन्य देशों मे प्रैक्टिस का लाईसेंस हासिल कर अपनी सेवाएं देते हैं लेकिन भारत इन सेवाओं से वंचित है। नायडू ने इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया।

नायडू ने चिकित्सा पद्धति को प्रकृति के अनुरूप बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली ने प्रकृति से साहचर्य का भाव कम किया है, इस कारण से तमाम बीमारियां जीवन शैली में बदलाव के कारण हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली बनाने के लिये लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेणुका चौधरी करेंगी मानहानि का केस, बोलीं- "संसद में मुझे शूर्पणखा कहा था"

भारतParliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

भारतराज्यसभाः विदाई भाषण में बोले एम वेंकैया नायडू- 'हम दुश्मन नहीं हैं, हम प्रतिद्वंद्वी हैं'

ज़रा हटकेराज्यसभाः ‘राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना? एक बार, दो बार, तीसरी बार...ऐसा होता है...नहीं ना’, नायडू ने ली चुटकी

भारतउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के विदाई भाषण में बोले पीएम मोदी- 'आपकी वाकपटुता और भाषा पर पकड़ लाजवाब'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब