लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के छोटे चाय उत्पादकों के लिए उपयुक्त नीति की जरूरत: उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:43 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने शुक्रवार को राज्य के छोटे चाय उत्पादकों के लिए एक नीति तैयार करने का सुझाव दिया ताकि चाय बागानों की स्थापना के लिए भूमि कब्जा प्रमाणपत्र (एलपीसी) और एनओसी प्राप्त करने में आधिकारिक बाधाओं को दूर किया जा सके। छोटे चाय उत्पादकों के लिए एलपीसी जारी करने पर सदन में एक संक्षिप्त चर्चा में भाग लेते हुए, मीन ने कहा कि राज्य के कुछ गैर सरकारी संगठनों ने राज्य में चाय की खेती के बहाने वन क्षेत्र को नष्ट करने के खिलाफ 1999 में उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। उनका कहना था कि इसने लकड़ी काटने पर प्रतिबंध लगाने के उच्चतम न्यायालय के 1996 के आदेश का उल्लंघन किया है। मीन ने कहा, "उच्चतम न्यायालय ने 2000 में चाय की खेती पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के प्रयासों के बावजूद, प्रतिबंध अभी तक नहीं हटाया गया है।" इस संबंध में एक कानून बनाया गया जिसमें उल्लेख किया गया था कि केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने तक चाय की खेती की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “यह राज्य और केंद्र के लिए छोटे चाय उत्पादकों के हित के लिए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का समय है।” चर्चा की शुरुआत करते हुए, कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने प्रतिबंध हटाने की मांग की और राज्य सरकार से चाय बोर्ड इंडिया या बैंकों से छोटे चाय उत्पादकों के स्वरोजगार उद्यमों के संचालन के लिए वित्तीय मदद लेने की सुविधा देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारतPMAY-U 2.0: अब इस आय वर्ग के लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील