लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 टीके की करीब दो करोड़ खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:44 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोविड-19 की करीब 1,91,73,383 खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य सरकार के बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बुधवार को 3,16,506 लोगों को टीके की खुराकें दी गईं।

वहीं, 45 साल से अधिक आयु वर्ग में करीब 1,37,186 लोगों को दूसरी खुराक दी गई जबकि इसी श्रेणी में 99,178 लोगों को पहली खुराक दी गई।

टीके की खुराकों की कमी का हवाला देकर, राज्य सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान को बुधवार को रोक दिया और कहा कि तमाम उपलब्ध भंडार का प्रयोग केवल 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए किया जाएगा।

वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों में अब तक 11,38,242 को पहली खुराक और 6,89,134 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा, अग्रिम मोर्चे के 15,51,670 कर्मियों को पहली और 6,79,527 कर्मियों को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 6,27,281 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिनके लिए टीकाकरण पहले उपलब्ध कराया गया था, उनमें से 1,20,31,019 लोगों को पहली खुराक जबकि 24,56,510 लोगों को अब तक दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य को 20 मई से और खुराकें मिल सकती हैं जिसके बाद अभियान में तेजी आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो