लाइव न्यूज़ :

एससी परिवार पर हमले के संबंध में एनसीएससी ने रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:41 IST

Open in App

तरन तारन (पंजाब), 12 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने अनुसूचित जाति के एक परिवार पर कथित तौर पर निर्ममता से हमला किये जाने की घटना के संबंध में की कई कार्रवाई पर पंजाब के तरन तारन जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर 22 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

असल उत्तर गांव के निवासी और शिकायतकर्ता निन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के कम से कम आठ व्यक्तियों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर और उनके परिजनों पर हमला किया तथा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। सिंह की शिकायत के अनुसार उसने 2018 में गांव में घर खरीदा था और इस साल 12 जनवरी को आठ आरोपियों ने 25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुसे और उसे जबरन हथियाने की कोशिश की।

सिंह ने कहा कि उस पर तलवार से हमला करने और घर पर गोलीबारी करने के अलावा आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ गलत व्यवहार किया। घटना के बाद सिंह ने वल्टोहा पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने वल्टोहा पुलिस थाने के प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। एनसीएससी ने इस मामले में की गई कार्रवाई पर 22 अक्टूबर तक रिपोर्ट तलब की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू