लाइव न्यूज़ :

बच्चों की मौत का मामलाः NCPCR ने कोटा के सीएमओ को फिर किया तलब, राजस्थान के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: January 3, 2020 20:31 IST

कोटाः एनसीपीसीआर के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने 30 दिसंबर को कोटा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस तंवर को नोटिस भेजकर तीन जनवरी को तलब किया था, लेकिन तंवर पेश नहीं हुए।

Open in App

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कोटा स्थित एक सरकारी अस्पताल में कुछ दिनों के भीतर कई बच्चों की मौत होने के मामले में अपने पहले के सम्मन पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के उपस्थित नहीं होने पर शुक्रवार को उन्हें एक फिर तलब किया।इसके साथ ही आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव देवेंद्र भूषण गुप्ता को पत्र लिखकर कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि सीएमओ को तलब किए जाने और चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गैलेरिया को भेजे कारण बताओ नोटिस से जुड़े एनसीपीसीआर के निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित हों।एनसीपीसीआर के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने 30 दिसंबर को कोटा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस तंवर को नोटिस भेजकर तीन जनवरी को तलब किया था, लेकिन तंवर पेश नहीं हुए। इसके बाद आयोग ने शुक्रवार को उन्हें फिर से नोटिस जारी कर कहा कि वह सात जनवरी को उसके समक्ष उपस्थित हों।आयोग ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गैलरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन कामकाजी दिनों के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी है। एनसीपीसीआर ने कहा है कि वह यह बताएं कि उन्होंने इस मामले में एनसीपीसीआर के समक्ष कार्यवाही रिपोर्ट क्यों नहीं दी। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब