लाइव न्यूज़ :

अजित पवार का दावा, शिवसेना में बगावत के बारे में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को चेताया था

By शिवेंद्र राय | Updated: February 4, 2023 17:26 IST

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे से बगावत कर अपना अलग गुट बना लिया था। उन्होंने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरा कर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे की बगावत के बारे में उद्धव को चेताया था- अजित पवार एनसीपी प्रमुख शरद पवार को शिवसेना में होने वाली बगावत के बारे में अंदेशा था - अजित पवारशरद पवार के बताने के बावजूद उद्धव नहीं माने - अजित पवार

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हुई बगावत और पार्टी के दो धड़ों में टूटने के बारे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एक बड़ा बयान दिया है। अजित पवार ने कहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को शिवसेना में होने वाली बगावत के बारे में अंदेशा था और उन्होंने उद्धव ठाकरे को इस बारे में चेतावनी भी दी थी।

अजित पवार ने ये भी कहा कि शरद पवार के बताने के बावजूद उद्धव नहीं माने और उन्हें अपने विधायकों की वफादारी पर पूरा भरोसा था। अजित पवार ने ये सारी बातें लोकमत को दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान कहीं।

बता दें कि बीते साल जून महीने में शिवसेना के दिग्गज नेता और उद्धव ठाकरे के खास लोगों में गिने जाने वाले एकनाथ शिंदे ने बगावत कर के पार्टी तोड़ दी थी। शिवसेना के 55 में से 40 विधायक शिंदे के साथ आ गए और उन्होंने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरा कर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली।

अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री हैं। अजित पवार ने ये भी कहा कि शिवसेना में बगावत से छह महीने पहले ही एनसीपी के नेताओं में चर्चाएं शुरू हो गईं थी। लेकिन जब इस बारे में शिवसेना प्रमुख से बात की गई तब उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया था और का था कि वह इसे सुलझा लेंगे।

बगावत के बाद सरकार बनाने वाले एकनाथ शिंदे ने खुद को शिवसेना का मुखिया बताते हुए पार्टी पर अधिकार का दावा भी किया है। महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष की महत्वपूर्ण सुनवाई फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष भी चल रही है। शिवसेना के 16 उम्मीदवारों पर अपात्रता की कार्रवाई समेत राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में 16 फरवरी को आगामी सुनवाई होनी है।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेNCPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos