लाइव न्यूज़ :

NCP नेता सुप्रिया सुले ने लोकसभा में उठाई मीडियाकर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 17:04 IST

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल में लोग कम हताहत हुए, किंतु संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में राज्य सरकार की मांग के मुताबिक केंद्र को मदद देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने लोकसभा में मीडियाकर्मियों की सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई उन्होंने कहा ब्रेकिंग न्यूज के इस दौर में इन्हें बहुत मुश्किल स्थिति में कार्य करना पड़ता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने लोकसभा में मीडियाकर्मियों की सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई और कहा कि ब्रेकिंग न्यूज के इस दौर में इन्हें बहुत मुश्किल स्थिति में कार्य करना पड़ता है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान उनकी गाड़ियों के पीछे दोपहिया वाहनों पर कैमरामैन चलते थे। उन्होंने सवाल किया कि ब्रेकिंग न्यूज महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? पत्रकार और कैमरामैन 20-20 घंटे काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन कैमरामैन को किसी न किसी तरह की सामाजिक सुरक्षा के बारे में सोचा जाना चाहिए। उन्होंने इस संदर्भ में महिला पत्रकारों की परेशानियों का भी जिक्र किया। भाजपा के निहाल चंद मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल में लोग कम हताहत हुए, किंतु संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में राज्य सरकार की मांग के मुताबिक केंद्र को मदद देनी चाहिए। कांग्रेस के कोडिकोनिल सुरेश ने कहा कि केरल को जीएसटी संग्रह का उचित हिस्सा दिया जाना चाहिए।

बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब ने न्यायिक सुधार की मांग उठाते हुए कहा कि न्यायपालिका में नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय कैडर बनाया जाए। भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी, सत्यपाल सिंह, गणेश सिंह और सुभाष सरकार, कांग्रेस के एमके राघवन, जदयू के सुनील कुमार पिंटू, तृणमूल कांग्रेस के शिशिर अधिकारी, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, शिवसेना के राजेंद्र गावित, माकपा के ए एम आरिफ और कई अन्य सदस्यों ने लोक महत्व के अलग अलग मुद्दे उठाए।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रसंसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप