लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को लेकर बोले जयंत पाटिल- हम आखिरी तक उद्धव ठाकरे संग मजबूती से खड़े रहेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 16:47 IST

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है। हम अंत तक उद्धव जी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है।महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है।

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने गुरुवार को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है। हम अंत तक उद्धव जी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"

बताते चलें कि इससे पहले पाटिल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि आज शाम पांच बजे मैंने अपने सभी विधायकों को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है ताकि उन्हें चल रहे घटनाक्रम से अवगत कराया जा सके। हमारे सांसद, संगठन प्रमुख (शरद पवार) भी वहां होंगे। एनसीपी विधायकों की बैठक आज वाईबी चव्हाण सेंटर मुंबई में होगी। 

यही नहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जयंत पाटिल ने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक राज्य में सरकार बनाने के लिए आप दूसरे राज्य में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। उन्हें (शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे) अपने विधायकों को राज्यपाल को दिखाने के लिए यहां आना है। इसके बाद राज्यपाल आवश्यक निर्णय लेंगे।

टॅग्स :जयंत पाटिलउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रNCPउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?