लाइव न्यूज़ :

10 दिन में दूसरी बार शरद पवार से मिले प्रशांत किशोर, एनसीपी प्रमुख के घर कल होगी विपक्षी दलों की बैठक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2021 20:10 IST

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों के बीच बातचीत करीब तीन घंटे चली।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने 2019 में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कई नेता किशोर के संपर्क में हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से 10 दिन के अंदर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर दो बार मिल चुके हैं। 

राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि कल से देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम शरद पवार करेंगे। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की अहम बैठक कल नई दिल्ली में शरद पवार की अध्यक्षता में होगी। बैठक में राकांपा, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राजद के नेता शामिल होंगे। 

नवाब मलिक ने कहा कि इस बैठक में (अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ) आगामी लोकसभा सत्र पर चर्चा की जाएगी। देश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की जाएगी। फारूक अब्दुल्ला, यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय सिंह, डी राजा, जस्टिस एपी सिंह, जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी और करण थापर सहित कई प्रमुख राजनीतिक नेता और प्रतिष्ठित व्यक्ति कल की बैठक में भाग लेंगे। 

तृणमूल कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

11 जून को प्रशांत किशोर और शरद पवार के बीच करीब 3 घंटे तक मीटिंग चली थी। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। भाजपा का मुकाबला करने के लिए तीसरा मोर्चा के गठन की संभावना के बारे में अटकलों के जोर पकड़ने के बीच इस महीने इन दोनों की यह दूसरी मुलाकात है।

सूत्रों ने बताया कि किशोर और पवार के बीच राकांपा प्रमुख के आवास पर बंद कमरे में बातचीत हुई तथा यह करीब डेढ़ घंटे चली। पवार के आवास पर राकांपा की आम सभा की प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले यह मुलाकात हुई। किशोर ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संजय सिंह के भी पवार से मुलाकात करने की उम्मीद

वह 11 जून को भी पवार से मिले थे, जिसके बाद भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने की चर्चा को तूल मिला है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं अब तृणमूल कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के भी मंगलवार को पवार से मुलाकात करने की उम्मीद है।

द्रमुक की चुनावी रणनीति तैयार की थी

किशोर, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने कई अन्य गैर-राजग दलों के लिए चुनाव रणनीतिकार के तौर पर काम किया। उन्होंने इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक की चुनावी रणनीति तैयार की थी।

वह 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जद(यू) और राजद गठबंधन के लिए भी चुनाव रणनीतिकार रहे थे। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्रमश: द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पवार के साथ किशोर की यह पहली मुलाकात है। किशोर ने विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों की चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी। विधानसभा चुनावों के बाद किशोर ने कहा था कि अब वह ‘‘इस क्षेत्र’’ को छोड़ रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसप्रशांत किशोरशरद पवारभारतीय जनता पार्टीबीएसपीआम आदमी पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों