लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच जनता को सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर रहे NCC कैडेट्स

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:56 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के बीच जहां देश की पूरी जनता अपने-अपने घरों में कैद है तो वहीं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 51वीं बटालियन के 30 कैडेट्स सामाजिक दूरी और साफ-सफाई को लेकर आमजन को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नल गोस्वामी ने बताया कि छह-छह कैडेट्स की पांच टोलियां बनायी गयी हैं जो बलरामपुर जिले के अतिरिक्त श्रावस्ती और बहराइच जिलों मे लोगों में जागरूकता पैदा कर रहे हैं।कर्नल गोस्वामी के अनुसार तुलसीपुर में मुकेश यादव नामक कैडेट ने पिछले तीन दिन में करीब 140 मास्क और 70 दस्ताने बना कर लोगों को बांटे हैं।

बलरामपुर: कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है, लेकिन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 51वीं बटालियन के 30 कैडेट्स सामाजिक दूरी एवं साफ-सफाई को लेकर आम लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।

बटालियन के कैडेट्स दीपक कुमार और हनुमान प्रसाद जैसे युवा चेहरे खुद की परवाह किये बिना आम इंसान की जिन्दगी की सलामती के लिए अपने गांव से 40 किलोमीटर का लम्बा सफर साइकिल से तय कर बलरामपुर पहुंचते हैं और साथियों के साथ टोलियां बनाकर जन जागरूकता फैला रहे हैं। 

एनसीसी के कैडेट जिले के अलग-अलग कस्बों और गाँवों में बैंकों व सरकारी राशन की दुकानों पर लगने वाली भीड़ के बीच जाकर लोगों को ससामाजिक दूरी के साथ-साथ सैनिटाइजर से हाथ धोने के तरीके और मास्क लगाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

बटालियन के प्रमुख कर्नल विशाल गोस्वामी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 18 वर्ष से अधिक आयु के उनकी यूनिट के करीब 30 कैडेट्स को उनके परिजनों की सहमति पर कोरोना के खिलाफ जारी लडाई में वालेंटियर के तौर पर जिला प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद के लिए तैयार किया गया है। 

कर्नल गोस्वामी ने बताया कि एनसीसी कैडेट दीपक कुमार और हनुमान प्रसाद प्रतिदिन अपने गाँव सरदारगढ से साइकिल चलाकर बलरामपुर शहर में आते हैं। दोनों कैडेट पिछले एक सप्ताह से निरन्तर वालेंटियर के तौर पर प्रशासन की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनसीसी के कैडेट गरीबों को राशन बंटवाने, लंच पैकेट तैयार कराने, बैंको पर लगने वाली भीड को सामाजिक दूरी का पालन कराने के अतिरिक्त पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। 

कर्नल गोस्वामी ने बताया कि छह-छह कैडेट्स की पांच टोलियां बनायी गयी हैं जो बलरामपुर जिले के अतिरिक्त श्रावस्ती और बहराइच जिलों मे लोगों में जागरूकता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैडेट में छह छात्राएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कैडेट्स कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों को दूर करने तथा मानव जीवन पर इस महामारी के पड़ने वाले प्रभाव से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। कर्नल गोस्वामी के अनुसार तुलसीपुर में मुकेश यादव नामक कैडेट ने पिछले तीन दिन में करीब 140 मास्क और 70 दस्ताने बना कर लोगों को बांटे हैं। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?