लाइव न्यूज़ :

सड़क निर्माण में लगे वाहनों में नक्सलियों ने लगाई आग

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:48 IST

Open in App

बीजापुर, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे छह वाहनों और मशीनों में आग लगा दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलवाड़ा गांव के करीब नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों और वाहनों में आग लगा दी है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों का एक समूह बुधवार को अलवाड़ा गांव के करीब पहुंचा और उन्होंने वहां खड़े एक ट्रक, एक जेसीबी, एक बुलडोजर, एक ग्राडर मशीन और दो ट्रेक्टर ट्राली में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन ग्रामीणों ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदारों से कहा गया है कि वे बिना पुलिस को सूचना दिए तथा बगैर सुरक्षा के निर्माण कार्य नहीं करें,लेकिन ठेकेदार बगैर सुरक्षा के काम करना शुरू कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे