लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:44 IST

Open in App

बीजापुर, एक दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के गोंगला गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण रामलु वेंडजा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार देर शाम गोंगला गांव में हथियारबंद नक्सली पहुंचे तथा उन्होंने रामलु पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने परिजनों के सामने रामलु की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

नक्सल प्रभावित इस जिले में इस वर्ष अक्टूबर माह में नक्सलियों ने अपने कुछ साथियों समेत 25 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। नक्सलियों ने मारे गए ग्रामीणों और नक्सलियों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था।

माओवादियों ने इस दौरान यह नहीं बताया था कि उन्होंने ये हत्याएं कब और कहां की थीं लेकिन पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने हत्याएं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में की थीं।

इससे पहले मंगलवार को नक्सलियों ने जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया जिसमें दो ग्रामीण घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग