लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में नक्सली के घर छापा, पांच राइफलें बरामद

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:30 IST

Open in App

लोहरदगा(झारखंड), 26 जून प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय सदस्य व सेमरडीह निवासी संदीप उराव उर्फ संदीप भगत के घर पर मारे छापे में पांच राइफलें सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम किस्को थाना पुलिस ने की।

पुलिस सूत्रों ने नक्सली के घर से पांच राइफलें बरामद की गई है। उसकी दोनों पत्नियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की जहां से .315 बोर की पांच राइफलें, 8 एमएम के 10 कारतूस प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी, इससे पहले ही पुलिस ने हथियारों को जब्त कर बड़ी घटना को टाल दिया है। पुलिस ने नक्सली के फरार होने पर उसके घर की कुर्की जब्ती भी की।

पुलिस ने बताया कि संदीप भगत के खिलाफ किस्को, कूड़ु, सेन्हा रांची के नामकुम एंव चतरा के लावागाई सहित अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस