लाइव न्यूज़ :

‘आदिवासियों और अधिकारियों में विश्वास की कमी से छत्तीसगढ़ में नक्सली कर सकते हैं घुसपैठ’

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:10 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच विश्वास की कमी का फायदा उठाकर नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसपैठ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच इस खाई को पाटना उनकी सरकार के लिये सबसे बड़ी चुनौती है।

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अगस्त: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच विश्वास की कमी का फायदा उठाकर नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसपैठ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच इस खाई को पाटना उनकी सरकार के लिये सबसे बड़ी चुनौती है। सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार इस चुनौती का सामना कर रही है।

‘नये नेतृत्व में बदलता छत्तीसगढ़’ विषय पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी ने भी आदिवासियों से बात नहीं की और उनकी मुश्किलों को जानने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जिसने अधिकारियों और आदिवासियों के बीच खाई को और चौड़ा करने का काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद सिर्फ कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। अधिकारियों और आदिवासियों के बीच विश्वास की कमी के कारण नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसपैठ कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कहता हूं कि मैं नक्सलवाद के पीड़ितों से बात करूंगा तो कहा जाता है कि मैं वामपंथी विचारधारा का हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिवासियों को उनकी जमीन लौटाकर उनका दिल जीतने की कोशिश शुरू की है, जिसे पहले की सरकार ने उनसे लिया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो