लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्री बने रहेंगे नवाब मलिक, एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 18, 2022 09:27 IST

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटिल का नवाब मलिक को लेकर कहना है कि वो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं नवाब मलिक।राकांपा नेता जयंत पाटिल ने बताया कि मलिक मंत्री बने रहेंगे।दाउद इब्राहिम और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से जमीन खरीदने के आरोप में जेल में हैं मलिक।

मुंबई:नवाब मलिक दाउद इब्राहिम और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से जमीन खरीदने के आरोप में मुंबई की आर्थर रोड जेल में मलिक बंद हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटिल ने बताया कि मलिक मंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम उनका इस्तीफा नहीं ले रहे हैं। चूंकि उन्हें गिरफ्तार किया गया है, इसलिए वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम नहीं है, इसलिए उसकी जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से अलग-अलग लोगों को दी जाएंगी।

मालूम हो, महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता मलिक को ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मंत्री को पहले ईडी की हिरासत में भेजा गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

बता दें कि बीते मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मलिक की अंतरिम रिहाई का निर्देश देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने हैबियस कॉर्पस याचिका में अंतरिम आवेदन खारिज किया था। कोर्ट ने हैबियस कॉर्पस याचिका में अंतरिम आवेदन खारिज किया था। इससे पहले नवाब मलिक की यह दलील मुंबई की पीएमएलए कोर्ट भी ठुकराई जा चुकी थी कि कि राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :नवाब मलिकजयंत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे अजित दादा?, जयंत पाटिल ने कहा-अतीत को भुलाकर चाचा के साथ फिर से?

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः उद्धव ठाकरे से मिले जयंत पाटिल, बिहार की तरह अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं?, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

भारतमहाराष्ट्र राकांपा (शरदचंद्र पवार) कठिन दौर से गुजर रही, शशिकांत शिंदे ने कहा-जनता की आवाज उठाएंगे, वापसी करेंगे

भारतमहाराष्ट्र राजनीति हलचलः भाजपा के किसी नेता से संपर्क नहीं और न ही पेशकश?, जयंत पाटिल बोले-पाला बदलने की खबर बकवास, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप