लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू होंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष! पार्टी में जारी कलह रोकने का नया फॉर्मूला, कैप्टन अमरिंदर सिंह बने रहेंगे मुख्यमंत्री

By अभिषेक पारीक | Updated: July 15, 2021 14:10 IST

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह को कम करने के लिए आलाकमान ने नया फॉर्मूला ढूंढ निकाला है। इसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस में जारी कलह को कम करने के लिए आलाकमान ने नया फॉर्मूला ढूंढ निकाला है। कैप्टन मुख्यमंत्री बने रहेंगे, नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आलाकमान ने पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के लिए बुधवार को बैठक की। 

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाबकांग्रेस में जारी कलह को कम करने के लिए आलाकमान ने नया फॉर्मूला ढूंढ निकाला है। इसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी की पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के लिए बुधवार को बैठक की और अब इस मामले का जल्द समाधान निकलने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

इसके साथ ही प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। जिनमें से एक दलित समुदाय से होगा। जिसको लेकर जल्द घोषणा की जा सकती है। फिलहाल सुनील जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पहले से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी घमासान में सुनील जाखड़ की कुर्सी जा सकती है। 

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। चुनावों को देखते हुए कैबिनेट में भी फेरबदल की खबर है। माना जा रहा है कि अमरिंदर कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही वर्किंग प्रेसिडेंट बनाने को भी पार्टी के चुनावी दांव की तरह ही देखा जा रहा है। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि इस मामले का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव की घोषणा की जाएगी। हरीश रावत ने पार्टी की पंजाब इकाई में चल रही कलह के जल्द खत्म होने का संकेत देते हुए मंगलवार को कहा था कि अगले तीन-चार दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आएगी। 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे। 

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी