लाइव न्यूज़ :

Navjot Singh Sidhu: कैदी नंबर 241383, जेल में करेंगे ‘मुंशी’ का काम, जानें क्या है सैलरी, खाने में लैक्टोस मुक्त दूध, जूस, बादाम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 19:03 IST

Navjot Singh Sidhu:  ‘रोड रेज’ के 1988 के एक मामले में एक साल जेल की सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला केन्द्रीय कारागार में ‘मुंशी’ (क्लर्क) का काम दिया गया है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट से राजनीति में आये 58 वर्षीय सिद्धू सुरक्षा कारणों से अपने बैरक में रहते हुए काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकैदियों को कुशल, अर्द्धकुशल और अकुशल श्रमिक श्रेणियों में बांटा जाता है।चिकित्सा जांच पंजाब के पटियाला जिले के राजिन्दर अस्पताल में 23 मई को हुई थी।अकुशक श्रमिकों को 40, अर्द्धकुशल को 50 और कुशल श्रमिकों को 60 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है।

Navjot Singh Sidhu: पटियाला केन्द्रीय कारागार में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को ‘मुंशी’ का काम दिया गया है और डॉक्टरों की सिफारिश पर उनके रोजाना के भोजन में नारियल पानी, जूस, लैक्टोस मुक्त दूध, बादाम और अन्य खास चीजें शामिल की गई हैं। सिद्धू कैदी नंबर 241383 हैं।

सिद्धू के अनुरोध पर चिकित्सकों के एक बोर्ड ने कांग्रेस नेता के लिए विशेष आहार की सिफारिश की है। सिद्धू की चिकित्सा जांच पंजाब के पटियाला जिले के राजिन्दर अस्पताल में 23 मई को हुई थी। सिद्धू के विशेष आहार में तड़के एक कप रोजमेरी चाय या एक गिलास नारियल पानी, नाश्ते में एक कप लैक्टोज मुक्त दूध, एक बड़ा चम्मच अलसी/खरबूजे का बीच/चिया, पांच-छह बादाम, एक अखरोट और पीकैन नट शामिल हैं।

नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच चिकित्सकों ने सिद्धू को एक गिलास जूस (चुकंदर, खीरा, तुलसी के पत्ते, आंवला, गाजर आदि) या तरबूज, खरबूजा, कीवी, अमरूद आदि किसी फल का जूस, या अंकुरित काला चना, हरा चना, खीरा/टमाटर/नींबू/एवोकाडो की सलाद देने की सिफारिश की है।

चिकित्सकों ने दोपहर के भोजन में खीरा, मौसमी हरी सब्जी, ज्वार/सिंघाड़ा/रागी की एक रोटी देने की सिफारिश की है। शाम को कम वसा वाले दूध से बनी एक कप चाय और आधे नींबू के साथ 25 ग्राम पनीर या सोया पनीर देने को कहा है। चिकित्सकों ने रात के भोजन में सिद्धू को मिश्रित सब्जियां, दाल, का सूप या काले चने का सूप और एक कटोरी हरी सब्जी देने को कहा है।

चिकित्सकों ने रात को सोने से पहले सिद्धू को एक कप कैमोमाइल चाय और गुनगुने पानी में एक चम्मच इसबगोल देने को कहा है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट से राजनीति में आये 58 वर्षीय सिद्धू को मुंशी का काम सौंपा गया है और सुरक्षा कारणों से अपनी बैरक में रहते हुए यह काम करेंगे।

जेल नियमावली के अनुसार कैदियों को कुशल, अर्द्धकुशल और अकुशल श्रमिक श्रेणियों में बांटा जाता है। जेल में सौंपे गए काम के लिहाज से अकुशक श्रमिकों को 40 रुपये प्रतिदिन, अर्द्धकुशल को 50 रुपये और कुशल श्रमिकों को 60 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप