लाइव न्यूज़ :

हरभजन सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल? सिद्धू ने फोटो शेयर कर क्या लिखा, जिस पर शुरू हो गई चर्चा

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2021 20:10 IST

हरभजन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को एक तस्वीर शेयर की। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि हरभजन चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की।सिद्धू ने हरभजन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'संभावनाओं से भरी हुई तस्वीर...'इसके बाद एक बार फिर अटकलें लग रही हैं कि हरभजन राजनीति में उतर सकते हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को हरभजन सिंह के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं और ऐसे में ये चर्चा चल पड़ी है कि हरभजन राजनीति में कदम रख सकते हैं।

दरअसल, सिद्धू ने हरभजन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'संभावनाओं से भरी हुई तस्वीर...भज्जी के साथ, चमकते हुए सितारे।'

सिद्धू और हरभजन की तस्वीर पिछले हफ्ते की उस चर्चा के बाद आई है जिसमें कहा गया था भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

वैसे हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले खुद के राजनीति में कदम रखने को 'फेक न्यूज' बताया था। हरभजन के 2019 के आम चुनाव के दौरान भी राजनीति में उतरने की अटकलें जोरों पर थी। हरभजन ने तब भी ऐसी खबरों का खंडन किया था। उस समय चर्चा थी कि भाजपा ने हरभजन से संपर्क किया है कांग्रेस की मजबूत माने जाने वाली सीट अमृतसर से मैदान से उन्हें उतारा जा सकता है।

बहरहाल, माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले हरभजन को अपने पाले में करना किसी भी पार्टी के लिए फायदे की बात हो सकती है। भाजपा इस चुनाव में पंजाब कांग्रेस में हाल में मची उथलपुथल का फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी से अलग हो चुके हैं और नवजोत सिंह सिद्धू के हाल में कुछ मौकों पर चरणजीत सिंह चन्नी से भी विवाद की बात सामने आई थी। हालांकि अब सबकुछ ठीक हो जाने का दावा है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूहरभजन सिंहयुवराज सिंहभारतीय जनता पार्टीअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर